Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिले के विभिन्न कार्यालयों में की साफ-सफाई,कार्मिकों ने किया रिकॉर्ड का संधारण एवं सुव्यवस्थित

जिले के विभिन्न कार्यालयों में की साफ-सफाई,कार्मिकों ने किया रिकॉर्ड का संधारण एवं सुव्यवस्थित

संभागीय आयुक्त ने बैठक में दिए गए थे निर्देश

सीकर, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी की बैठक दिये गए निर्देशों की पालना में तथा जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी के निर्देशानुसार शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कार्यालय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जिला उद्योग एवं वाणिज्यिक केंद्र, राजीविका, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सहित अन्य कार्यालयों में साफ—सफाई, रिकॉर्ड संधारण, सुव्यवस्थित रखने संबंधी विशेष कार्य कार्मिकों ने किया।जिसमें कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर कार्मिकों ने कहा कि अपने कार्यालय एवं आस-पास के परिवेश को स्वच्छ एवं साफ बनाये रखने की हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल कर अपने घर एवं कार्यालय के आसपास की जगह को साफ सुथरा रख कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे। इस दौरान अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur