Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

बैठक में नहीं आने वाले उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

सीकर, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने मंगलवार को विद्युत, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित आवश्यक सेवाओं की संबंधित अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण कर कनेक्शन करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वीकृत कार्यों को शुरू करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्वयन करने, अवैध माइनिंग से संबंधित मामलों पर कार्यवाही करने,राजस्व अर्जन बढ़ाने, पशु मंगला बीमा योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में प्रगति बढ़ाने, राइजिंग राजस्थान के तहत जिले में हुए एमओयू का प्रभावी क्रियान्वयन करने, आई-रेड सॉफ्टवेयर पर सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित डाटा को अपडेट करने, 11 से 17 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले अमृता हाट मेले से संबंधित तैयारियां पूर्ण करने, पेंशन वेरीफिकेशन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मीटिंग में नहीं आने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों एवं ई-फाइल पेंडेंसी की समीक्षा करते हुए ई-फाइलों के निस्तारण में अधिक समय लगाने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा ने लाईट्स पोर्टल के प्रकरणों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, आबकारी विभाग को रिप्लाई फाइल अपडेट करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने सांसद क्षेत्र विकास योजना, विधायक क्षेत्र विकास योजना में भू आवंटन के शिक्षा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर परिषद को कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र ही भिजवाने के निर्देश दिए।

बैठक में यूआईटी सचिव जेपी गोड़, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता जलदाय आर.के राठी, एडीपीसी राकेश कुमार लाटा, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अरूण जोशी सहित बैठक से जुड़े संबंधित विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur