Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / खाटूश्यामजी पहुंचे कलेक्टर मुकुल शर्मा, फाल्गुनी मेले की कामना

,

खाटूश्यामजी पहुंचे कलेक्टर मुकुल शर्मा, फाल्गुनी मेले की कामना

Sikar News (सीकर समाचार) : खाटूश्यामजी पहुंचे कलेक्टर मुकुल शर्मा, फाल्गुनी मेले की कामना

सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में  जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा सपरिवार पहुंचे। उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी फाल्गुनी मेले के सकुशल और सफल आयोजन की मंगल कामना की।

इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया।

 श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था पर फोकस

पत्रकारों से बातचीत में कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि

खाटू धाम में स्थानीय नागरिकों और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर शीघ्र ही खाटू धाम में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

 क्षतिग्रस्त सड़कों पर जल्द काम के निर्देश

कलेक्टर शर्मा ने अलोदा सड़क मार्ग, 52 बीघा पार्किंग रोड सहित अन्य क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों की स्थिति पर गंभीरता दिखाते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि

मेले से पहले सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 रींगस पदमार्ग जल्द होगा पूरा

खाटू-रींगस सड़क मार्ग पर हो रहे सड़क हादसों को लेकर कलेक्टर ने कहा कि

खाटू धाम से रींगस तक श्रद्धालुओं के लिए बनाया जा रहा पैदल पदमार्ग, जो फिलहाल अधूरा है, उसे शीघ्र पूरा करवाया जाएगा

 प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर राजस्व अधिकारी रोहिताश सेपट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur