Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / आतिशबाजी की दुकानो का निरीक्षण करने के लिए कमेटी गठित

आतिशबाजी की दुकानो का निरीक्षण करने के लिए कमेटी गठित

सीकर, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने आदेश जारी कर दीपावली पर्व 2024 के दौरान सीकर शहर में संचालित स्थाई, अस्थाई आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को नियुक्त कर कमेटी का गठन किया गया है जो आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करेगी।
आदेशानुसार स​मिति में भावना शर्मा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) सीकर अध्यक्ष होंगी जबकि शाहीन सी सहायक पुलिस अधीक्षक वृत-सीकर (शहर), निखिल कुमार उपखण्ड मजिस्ट्रेट सीकर, योगेश कुमार आर्य तहसीलदार सीकर, शशिकान्त शर्मा आयुक्त नगर परिषद सीकर को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्त कमेटी में स्थाई, अस्थाई आतिशबाजी की दुकानों का नियमानुसार निरीक्षण कर सम्पूर्ण स्थिति से जिला मजिस्ट्रेट सीकर को अवगत कराएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur