Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएट लेवल : जिला कलेक्टर शर्मा ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएट लेवल : जिला कलेक्टर शर्मा ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

सीकर,राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएट लेवल का आयोजन शुक्रवार से जिले में हुआ। इस दौरान जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा एवं एडीएम रतन कुमार ने सीकर शहर में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर शर्मा ने एसके स्कूल एवं कॉलेज तथा स्टेशन रोड स्थित संस्कृत महाविद्यालय के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र प्रभारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान परीक्षा के जिला समन्वयक एवं एडीएम रतन कुमार, एसीएम कुणाल राहड़, सहायक निदेशक पूरणमल, एडीईओ रामचंद्र बगड़िया, एपीआरओ राकेश कुमार ढाका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur