Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जी-20 के तहत हुईं प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लगाई साइकिल पर रेस

जी-20 के तहत हुईं प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लगाई साइकिल पर रेस

35 विद्यार्थियों ने लिया भाग

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] जी 20 के तहत दांतारामगढ़ कस्बे में रविवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साइकिल रेस को रामगढ़ बस स्टैंड राजीव गांधी सर्किल से थाना प्रभारी सोहनलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रेस बाईपास स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंची जहां थाना प्रभारी ने रेस में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनमें से प्रथम स्थान पर दीपक सैनी रहा वही दूसरे स्थान पर संदीप यादव एवं तृतीय स्थान पर लोकेश जाखड़ रहा। प्रतियोगिता आयोजक बलराम कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता जन शिक्षण संस्थान सीकर के तत्वावधान में सनराइज कंप्यूटर दातारामगढ़ की ओर से आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में साइकिल रेस देखने वाले दर्शक भी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur