Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / यूपी के राज्यमंत्री डॉ रघुराज सिंह को तलवार भेंट कर किया अभिनंदन

यूपी के राज्यमंत्री डॉ रघुराज सिंह को तलवार भेंट कर किया अभिनंदन

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] उत्तर प्रदेश के श्रम व सेवा योजना राज्यमंत्री डॉ रघुराज सिंह शनिवार को खाटूश्यामजी पहुंचे। राज्यमंत्री सिंह ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की और बाबा श्याम के दर्शन कर देश प्रदेश में खुशहाली की मंगल कामना की। यूपी के राज्यमंत्री डॉ रघुराज सिंह के खाटूश्यामजी पहुंचने पर राजपूत समाज के एवं अन्य स्थानीय लोगों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस दौरान मूल सिंह सूबेदार एवं आशु सिंह सुलियावास ने राज्यमंत्री को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया और प्रताप सिंह गोडियावास, संपत सिंह दुधवा एवं गोपाल मीणा ने राज्यमंत्री डॉ रघुराज सिंह को तलवार भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इसके साथ ही फरीदाबाद के पूर्व विधायक दीप सिंह मल्होत्रा का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur