Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कांस्टेबल ने खुद पर पेट्रोल छिडक़कर लगाई आग

कांस्टेबल ने खुद पर पेट्रोल छिडक़कर लगाई आग

फतेहपुर थाने में नियुक्त था

बुधवार को उद्योग नगर थाने एक कांस्टेबल ने खुद पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा ली। घटना में वह बुरी तरह झुलस गया। जिसे पुलिसकर्मी तुरंत एसके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल दौलत सिंह फतेहपुर थाने में नियुक्त था। जो बुधवार को उद्योग नगर थाने आया था। यहां वह किसी से अपने पदस्थापन को लेकर बात कर रहा था। कुछ देर बाद ही उसने खुद पर पेट्रोल छिडक़ लिया और आग लगाकर आत्म दाह करने की कोशिश की। घटना में वह थोड़ा बहुत ही झुलसा था कि नजदीकी पुलिसकर्मियों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझा दिया और उसे तुरंत उपचार के लिए एसके अस्पताल ले आए। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया। मामले में पुलिस का कहना है कि दौलत सिंह के आत्मदाह के प्रयास की साफ वजह अभी सामने नहीं आई है। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि वह अपने नियुक्ति स्थान से खुश नहीं था और उसे बदलना चाह रहा था। इसी को लेकर वह अवसाद में आ गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कांस्टेबल के बयान होने के बाद ही सही वजह सामने आ पाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur