Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पीसीसी चीफ डोटासरा को की संविधान प्रति भेंट

पीसीसी चीफ डोटासरा को की संविधान प्रति भेंट

सीकर, [बाबूलाल सैनी ] राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लक्षमनगढ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा को सीकर स्थित निज निवास पर सीकर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीए प्रहलाद झुरिया, आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के सीए सेल राजस्थान के संयोजक सीए सुनील मोर, सदस्य सीए संजय कुमावत, व्यवसायी अंकित काबरा आदि ने संविधान की प्रति भेंट की ।इस अवसर पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा की देश के सामने इस समय संविधान की रक्षा करने का चुनौतीपूर्ण दायित्व बीजेपी के अलोकतान्त्रिक तरीके से सरकार चलाने के कारण आन पड़ा है ।जिसका सामना कांग्रेस पार्टी द्वारा जिम्मेदारी से किया जा रहा है और पार्टी द्वारा हर कीमत पर देश के संविधान की रक्षा की जाएगी।सीए प्रहलाद झुरिया व सीए सुनील मोर ने इस अवसर पर डोटासरा से कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने व राज्य मे आगामी समय मे होने वाले उपचुनाव मे कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के सम्बन्ध मे विचार विमर्श किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur