Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / एसबीआई गार्ड की भर्ती के लिए 11 अक्टूबर से सैनिक कल्याण कार्यालय में सम्पर्क करें

एसबीआई गार्ड की भर्ती के लिए 11 अक्टूबर से सैनिक कल्याण कार्यालय में सम्पर्क करें

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह जोधा ने बताया

सीकर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह जोधा ने बताया कि स्टेट बैंक में गार्ड पद पर भर्ती के लिए वर्गवार जिले में भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन आंमत्रित किए गए है। उन्होंने बताया कि चयन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में कट आफ डेट 1 अक्टूबर 2021 को गत वर्षो में पंजीकरण या नवीनीकरण के अनुसार वरीयता एवं योग्यता के आधार पर किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जोधा ने बताया कि वें भूतपूर्व सैनिक जो रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण नियमित रूप से कराते रहे हैं तथा 01 अक्टूबर 2021 को जिनकी आयु 45 वर्ष से कम है साथ ही बैंक गार्ड की भर्ती के लिए नियामानुसार निर्धारित अन्य सभी पात्रताएं पूरी करते है, उन पूर्व सैनिकों का बैंक गार्ड की सूची के अुनसार चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक से प्राप्त दिशा —निर्देशाों के अुनसार कोविड़ महामारी में दोनों लोकडाउन की अवधि समाप्त होने के 30 दिवस में रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण करवा लिया है, उन पूर्व सैनिकों को भी शिथिलता देते हुए उनका नाम भी वरीयता में मानते हुए योग्यता अथवा पातत्रानुसार सूची में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में मूल दस्तावेज के साथ 11 अक्टूबर 2022 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur