Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Video News: प्रेम प्रसंग में 1200 कॉल्स और प्लॉट डील: मौत! एलडीसी मोनिका गढ़वाल गिरफ्तार

,

Video News: प्रेम प्रसंग में 1200 कॉल्स और प्लॉट डील: मौत! एलडीसी मोनिका गढ़वाल गिरफ्तार

राजेश सैनी केस में पुलिस ने अफेयर की कॉल डिटेल्स से खोले राज

सीकर में आत्महत्या का मामला

YouTube video

सीकर शहर में लगभग एक साल पुराने ठेकेदार आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने गुरुवार को महिला एलडीसी मोनिका गढ़वाल को कोर्ट जाते समय रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। मामला नवंबर 2024 का है, जब राजेश सैनी नामक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

अफेयर से बढ़ा तनाव, आत्महत्या तक पहुंची बात

पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश सैनी और मोनिका गढ़वाल के बीच एक साल से प्रेम संबंध थे। मोनिका, जो खुद शादीशुदा और दो बच्चों की मां है, राजेश पर अपनी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। उसने खुद राजेश की पत्नी को उनके अफेयर की जानकारी दे दी थी।

इससे राजेश मानसिक रूप से परेशान हो गया था। राजेश को डर था कि उसकी पत्नी उसे छोड़ देगी या मोनिका उस पर कोई केस कर देगी। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

कॉल डिटेल्स से हुआ खुलासा

पुलिस ने जांच में पाया कि एक साल में दोनों के बीच लगभग 1200 कॉल्स हुए। कॉल्स का समय भी रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का था, जिससे दोनों के रिश्ते की गहराई साफ झलकती है।

प्लॉट दिलाने से शुरू हुआ रिश्ता

मोनिका गढ़वाल को शहर में एक प्लॉट चाहिए था। इसी सिलसिले में उसकी मुलाकात ठेकेदार राजेश से हुई। राजेश ने उसे प्लॉट दिलवा दिया और इसी दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ

सुसाइड से पहले की कॉल

राजेश सुसाइड के दिन घर से सुबह निकला था। दोपहर में उसने परिवार को फोन कर कहा था कि वह घर लौट रहा है। लेकिन कुछ देर बाद मोनिका ने ही उसकी पत्नी को कॉल कर बताया कि राजेश ने जहर खा लिया है और वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि मोनिका ही राजेश को होटल लेकर गई थी, जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने राजेश को जहर दिया। हालांकि, पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई। यह आत्महत्या का मामला निकला, लेकिन मोनिका द्वारा दबाव बनाने और मानसिक रूप से परेशान करने के चलते उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

उद्योग नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार भाटीवाड़ और उनकी टीम ने मोनिका को कोर्ट जाते समय गिरफ्तार किया। सीओ सिटी लाल सिंह यादव ने जानकारी दी कि आरोप सिद्ध होने पर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur