सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर हेमराज परिडवाल ने आदेश जारी कर सीकर में 2 सितंबर से 13 सितंबर 2024 तक जिला खेल स्टेडियम सीकर में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा । सेना भर्ती रैली की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के संबंध में निरन्तर सभी विभागो द्वारा की जा रही कार्यवाही का पर्यवेक्षण एवं सेना भर्ती अधिकारियों को आने वाली समस्याओं आदि के संबंध में विभिन्न विभागों से समन्वय बनाये रखने तथा भर्ती संबंधी कोई भी तात्कालिक कार्य करवाने के लिये जिला खेल स्टेडियम में नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया है। नियन्त्रण कक्ष के प्रभारी अशोक कुमार जिला खेल अधिकारी सीकर होंगे जिनके मोबाइल नंबर 9587932277 है l इनके सहायक उनके कार्यालय के कर्मचारी होंगे। नियन्त्रण कक्ष सेना भर्ती के दौरान रात्रि 3 बजे से दौड समाप्ति तक प्रतिदिन कार्यरत रहेगा।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सेना भर्ती रैली को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित
सेना भर्ती रैली को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।