Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने आदेश जारी कर इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत आयोजित होने वाले शिविरों के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये है। इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित किये जाने के लिए अगस्त 2023 के प्रथम सप्ताह से शिविर आयोजित किये जाने प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन शिविरों के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए जिला कलेक्ट्रेट सीकर के कार्यालय अधीक्षक कक्ष में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष तुरन्त प्रभाव से स्थापित किया गया है। जिसके दूरभाष नम्बर 01572—251008 है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी कार्यालय अधीक्षक कलेक्ट्रेट सीकर राकेश गुप्ता को नियुक्त किया जाकर निर्देशित किया जाता है कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का संचालन करना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur