Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कोरोना वायरस को लेकर माणा बाबा का वार्षिक मेला निरस्त

कोरोना वायरस को लेकर माणा बाबा का वार्षिक मेला निरस्त

ग्राम पंचायत लाखनी में

बावड़ी [अरविन्द कुमार] ग्राम पंचायत लाखनी में माणा बाबा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। मीटिंग में कोरोनावायरस को लेकर माणा बाबा धाम पर 24, 25 मार्च को भरने वाले मासिक मेले को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए वार्षिक मेले के सभी कार्यक्रम रद्द किये गए है। माणा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ने बताया कि 24 व 25 मार्च को माणा बाबा धाम के पट बंद रहेंगे। मंदिर परिसर में दुकान,प्रसाद आदि का विक्रय नहीं किया जाएगा। पूर्व उपसरपंच बलबीर सिंह बिजारणिया ने बताया कि माणा बाबा के वार्षिक मेले में जम्मू कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, गुड़गांव आदि से श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur