Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शेखावाटी में पहली बार होगा गौ वैदिक संत समागम

,

शेखावाटी में पहली बार होगा गौ वैदिक संत समागम

श्री लक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ व गौ कृपा कथा से होगा शुभारंभ

हवन में गौमाता के घृत की बताई जायेगी महिमा

सीकर, देशभर में प्रकृति एवं प्राणी मात्र के कल्याण तथा गौमाता की महिमा व सेवा समपर्ण के लिये शेखावाटी में पहली बार गौ वैदिक संत समागम का आयोजन किया जायेगा। संत समागम में देशभर के संत शामिल होंगे। यह जानकारी शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री करणी गोपाल गौ धाम पालवास के पीठाधीश्वर चन्द्रमादास महाराज ने दी। संत चन्द्रमादास ने बताया कि बउधाम के संत शिरोमणी रतिनाथ महाराज व रामजी बापू की पूण्य स्मृति में शेखावाटी में पहली बार श्री लक्ष्मी गौ पुष्टि महायज्ञ का आयोजन 20 सितम्बर 2023 से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गौ पुष्टि महायज्ञ के तहत 20 सितम्बर को सुबह सवा 8 बजे दस विधि स्नान व सवा नौ बजे जैन भवन, सीकर से यज्ञ स्थल रामलीला मैदान तक विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी। दोपहर सवा दो बजे गौदान गणपति पूजन आचार्य चरण नांदी मुख श्राद्व तथा सवा 3 बजे यज्ञ मण्डप प्रवेश व देव स्थापना होगी। उन्होंने बताया कि श्री लक्ष्मी गौ पुष्टि महायज्ञ में रैवासा के पीठाधीश्वर अग्रदेवाचार्य राघवाचार्य महाराज,श्रीाराम मंदिर अयोध्या के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेवगिरी महाराज, गौ चेतना यात्रा प्रमुख गोपालानंद सरस्वती महाराज, अयोध्या के श्री जगतगुरू रामदिनेशाचार्य महाराज, निर्वाणीअनी अखाड़ा के महासचिव महंत गौरीशंकर दास महाराज, ऋषिकेष के महामण्डलेश्वर ईश्वरदास महाराज, अहमदाबाद के महामंडलेश्वर अखिलेश्वरदास महाराज, वृंदावन के श्रवणानंद सरस्वती, सुरत के महामंडलेष्वर धर्मदास महाराज व अंतरराष्टीय राम कथावाचक चिन्मयानंद बापु व बावलिया बाबा के अनन्य भक्त प्रकाश महाराज का सानिध्य मिलेगा।

अग्नि स्थापना व गौ कृपा कथा महोत्सव

श्री लक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ के संहसंयोजक अधिवक्ता हनुमान सिंह पालवास ने बताया कि 21 सितम्बर को सुबह सवा नौ बजे अरणी मंथन द्वारा अग्नि स्थापना व पूज्या साध्वी कपिला गौपाल सरस्वती दीदी द्वारा गौ कृपा कथा शुरू की जायेगी। गौ कथा 21 सितम्बर से 25 सितम्बर तक दोपहर सवा 2 बजे से शाम सवा पांच बजे होगी। पालवास ने बताया कि प्रतिदिन श्रीलक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं शाम 3 बजे से 6 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि हवन में पहली बार गौ माता के दूध से तैयार घी को ही काम में लिया जायेगा और आमजन को हवन में गौ माता के घी की महिमा भी बताई जायेगी।

संत सम्मेलन व भजन रस वर्षा

आयोजन समिति के संयोजक शंकर भारती ने बताया कि श्रीलक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ में 26 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से टोंक निवाई के संत पूज्य भजन सम्राट प्रकाशदास महाराज की ओर से भजन रस वर्षा व भजन संध्या होगी। 27 सितम्बर को देशभर के संतों का वैदिक गौ संत सम्मेलन दोपहर सवा 2 बजे से शाम सवा 5 बजे तक तथा रात सवा 8 बजे से शेखावाटी के सुप्रसिद्ध संतों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। 28 सितम्बर को श्री लक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ की दोपहर सवा 12 बजे पूर्णाहूति व भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष शशि बहड़, पुरूषोतम पांडे, मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया, रामसिंह पिपराली, कोषाध्यक्ष रतनलाल शर्मा, रामकिषन चौबदार, सह संयोजक राजेन्द्र खण्डेलवाल व राजकुमार पारीक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur