Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : सीपीआईएम का जागरण अभियान, 4 मार्च को सीकर में महासभा

,

Sikar News : सीपीआईएम का जागरण अभियान, 4 मार्च को सीकर में महासभा

CPIM leaders addressing workers in Fatehpur villages

फतेहपुर क्षेत्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम) का जागरण अभियान जारी है।

पार्टी की ओर से 4 मार्च को सीकर स्थित कृषि मंडी में विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी।


घड़साना से सीकर तक निकलेगा जत्था

जानकारी के अनुसार जत्था घड़साना से रवाना होकर विभिन्न जिलों में सभाएं करता हुआ सीकर पहुंचेगा।

इस दौरान अमराराम तथा पोलित ब्यूरो सदस्य बिजू कृष्णन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिले के हजारों कार्यकर्ताओं के आमसभा में भाग लेने की संभावना है।


मुख्य मांगें

आमसभा में निम्न प्रमुख मांगें उठाई जाएंगी

  • 4 लेबर कोड वापस लो
  • अमेरिका के साथ डील समाप्त करो
  • एमएसपी की कानूनी गारंटी दो
  • स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करो
  • किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करो
  • मनरेगा कानून बहाल करो

गांव-गांव में सभाएं

फतेहपुर एवं रामगढ़ तहसीलों के दो दर्जन से अधिक गांवों—रिणाऊ, चुवास, बीबीपुर, मरडाटू, जेठवा का बास, दांतरू, चांचीवाड़, कांरगा, बिकमसरा, नयाबास, मांडेला सहित अन्य गांवों में बैठकों का आयोजन किया गया।

इन सभाओं को का. हेमेन्द्र सिंह, का. आबिद हुसैन और का. रामप्रसाद जांगिड़ ने संबोधित किया तथा 4 मार्च की आमसभा को सफल बनाने का आह्वान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur