Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शिल्प एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष डूंगर राम गेदर मंगलवार को सोला आएंगे

शिल्प एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष डूंगर राम गेदर मंगलवार को सोला आएंगे

सीकर, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष डूंगर राम गेदर 19 सितम्बर मंगलवार को लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के सोला गांव आएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि शिल्प एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष गेदर 18 सितम्बर को प्रात: 9 बजे सर्किट हाउस सीकर से रवाना होकर प्रात: 9.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोला पहुंचेंगे तथा गांव सोला में 132 केवी सब स्टेशन के उद्घाटन एवं विभिन्न विकास कार्यक्रमों के लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष गेदर सोला से अपराह्न 3.30 बजे सूरतगढ़ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur