Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दंपती को बंधक बनाकर हथियारों की नोक पर लाखों रुपए की लूट

दंपती को बंधक बनाकर हथियारों की नोक पर लाखों रुपए की लूट

दूरथाना ग्राम में

सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के पुजारी का बास के दूरथाना ग्राम में सोमवार देर रात्रि आधा दर्जन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में सो रहे दंपती को बंधक बनाकर हथियारों की नोक पर लाखों रुपए की नकदी व जेवरात लूटकर ले गए। वारदात के बाद नकाबपोश लुटेरे दंपति को घर में ही बंद कर मौके से फरार हो गए घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद पीडि़त महिला ने जैसे तैसे करके बंधन खोलकर शोर शराबा किया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पड़ोसियों ने पहुंचकर देखा तो पीडि़त रामनाथ लहूलुहान पड़ा हुआ मिला तथा कमरों में रखा सामान बिखरा दिखाई दिया। घायल रामनाथ को 108 एंबुलेंस के द्वारा चिकित्सालय पहुंचाया तथा घटना की जानकारी खंडेला थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खंडेला पुलिस ने लूट की वारदात के बाद चारों तरफ नाकाबंदी करवाई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना के बाद पुलिस उप अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लुटेरों ने घर में रखी लाखों रुपए की नगदी व जेवरात लेकर फरार हो जाने के बाद इलाके के लोगो में भी दहशत है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur