Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / डांडिया नाइट 2023 की वर्कशॉप का शुभारंभ

डांडिया नाइट 2023 की वर्कशॉप का शुभारंभ

सीकर, लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी श्री लक्ष्मीनाथ, लायंस क्लब झुंझुनू गौरव और लायंस क्लब जीसीडी द्वारा 28 अक्टूबर 2023 को जैन भवन में आयोजित होने वाले डांडिया नाइट के लिए डांडिया वर्कशॉप का शुभारंभ आज कल्याण बाल मंदिर विद्यालय में किया गया । वर्कशॉप का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष द्वीप प्रचलित कर किया गया। इसके उपरांत कोरियोग्राफर ने युवतियों और बच्चों को गरबा डांस का प्रशिक्षण दिया गया ।

क्लब कोषाध्यक्ष हेमा प्रधान ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 27 अक्टूबर तक चलेगा और 28 को जैन भवन में डांडिया नाइट में ट्रेनिंग ले रही प्रतिभागियों के बीच कंपटीशन कराया जाएगा। इस अवसर पर श्वेता रुंथला, सुनीता चौधरी, नरेश प्रधान, हेमा प्रधान, संतोष शर्मा सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियां और बच्चे उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur