Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दांतारामगढ़ पुलिस ने किया दहेज का सामान जप्त

दांतारामगढ़ पुलिस ने किया दहेज का सामान जप्त

दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज करवाया था

दांतारामगढ़ [प्रदीप सैनी ] दांतारामगढ़ पुलिस ने दहेज के एक मामले में दहेज का सामान जप्त किया हैं। पुलिस ने दहेज का सामान जप्त कर परिवादिया को बुलवाया है जिसे दहेज का सामान सौंपा जाएगा। पुलिस के अनुसार दांतारामगढ़ इलाके के चक गोपीनाथपुरा की युवती ने बीकानेर के अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज करवाया था जिसकी सुनवाई दांतारामगढ़ एसीजेएम न्यायालय में चल रही थी। एसीजेएम न्यायालय के आदेश पर ससुराल पक्ष ने दहेज का सामान दांतारामगढ़ थाने में लाकर थाने में जमा करवाया हैं। पुलिस ने उक्त सामान जप्त कर लिया है और अब परिवादिया के सुपुर्द किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur