Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दांतारामगढ़ से खाटूश्यामजी तक निकाली गई विशाल निशान पदयात्रा

,

दांतारामगढ़ से खाटूश्यामजी तक निकाली गई विशाल निशान पदयात्रा

श्याम बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा दांतारामगढ़

दांतारामगढ़ (नरेश कुमावत) श्री श्याम परिवार दांतारामगढ़ की ओर से आज रविवार को खाटू श्याम जी के लिए 8 वीं विशाल निशान पदयात्रा निकाली गई जिसमें हजारों श्याम भक्तों ने पदयात्रा निशान यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। जानकारी देते हुए श्री श्याम परिवार समिति के अध्यक्ष बी एल शर्मा ने बताया कि लगातार 8 वर्षों से दांतारामगढ़ से खाटूश्यामजी तक विशाल निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में इस बार भी फाल्गुनी मेले के अवसर पर दातारामगढ़ से विशाल श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि निशान यात्रा में जयपुर का प्रसिद्ध अशोक बैंड द्वारा प्रस्तुति दी गई इसके साथ ही निशान यात्रा में ऊंट घोड़े की झांकियां सजाई गई और श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते हुए दांतारामगढ़ से खाटूश्यामजी तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही श्याम बाबा के फाल्गुनी मेले के अवसर पर आने वाले सभी पद यात्रियों के लिए श्याम भक्तों द्वारा जगह-जगह जलपान भंडारे की व्यवस्था की गई है श्याम भक्तों द्वारा पद यात्रियों की खाने पीने की व्यवस्था एवं उनकी सेवा कर पुण्य लाभ कमाया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur