Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बेटी ने पिता को दिया कंधा, मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फर्ज

,

बेटी ने पिता को दिया कंधा, मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फर्ज

सबसे छोटी पुत्री ममता ने निभाया फर्ज

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] दांता कस्बे में पिता का स्वर्गवास हो जाने पर बेटी ने अपने पिता को कंधा दिया और मुखाग्नि देकर एक बेटे के जैसे अपना फर्ज निभाया। जानकारी अनुसार शुक्रवार को पत्रकार गिरधारी सोनी के चाचा ओमप्रकाश सोनी का स्वर्गवास हो गया था। स्वर्गीय ओमप्रकाश सोनी के तीन पुत्रियां प्रेमलता, रेखा और ममता हैं। इनमें सबसे छोटी पुत्री ममता ने अपने पिता को कंधा देकर अंतिम यात्रा तक श्मशान घाट तक साथ जाकर, अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर एक बेटे की तरह अपना फर्ज निभाया। ममता ने यह साबित कर दिया और समाज में संदेश दिया है कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं हैं। समाज में दोनों के ही बराबर अधिकार है। गौरतलब है कि कि पिछले कुछ माह से ओमप्रकाश सोनी गंभीर बीमारी से ग्रस्त चल रहे थे और शुक्रवार को सुबह उनका स्वर्गवास हो गया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur