Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दांता के मार्केट में मिली डैड बॉडी : सुबह दुकानदार आए तो उड़े होश

दांता के मार्केट में मिली डैड बॉडी : सुबह दुकानदार आए तो उड़े होश

मृतक के पास बस का टिकट मिला

दांतारामगढ़ (लिखा सिंह सैनी ) इलाके के दांता कस्बे में बुधवार सुबह मार्केट में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने के लिए आए तो उन्हें दुकान के बाहर शव पड़ा दिखा। फिलहाल शव को मॉर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हैं। सुबह शव मिलने की सूचना के बाद थानाधिकारी उमराव सिंह मौके पर पहुंचे। हालांकि मृतक के पास से कोई आईडी कार्ड नहीं मिला, लेकिन कुछ पैसे और एक रोडवेज बस का टिकट मिला है जो मुकुंदगढ़ से सीकर का हैं। पास की गली में एक कपड़ों का बैग मिला हैं। उसमें भी ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके।
जानकारी के अनुसार आसपास के दुकानदारों के मुताबिक मृतक बीती शाम रींगस से दांता आने वाली बस में बैठकर आया और फिर उतर गया था। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur