Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लाठी सरियों से क्रेशर के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला

लाठी सरियों से क्रेशर के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला

घटना सीसीटीवी में कैद

खंडेला, [आशीष टेलर ] थाना इलाके में परिषद में घुसकर लाठियों व सरियों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। क्रेशर में अकाउंटेंट पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। इस मारपीट के दौरान कुछ महिलाएं भी घटनास्थल पर मौजूद रही। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार खंडेला पुलिस थाने में विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि कोटडी लुहारवास में यश स्टोन क्रेशर पर रामेश्वर लाल गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, नटराज गुर्जर और अन्य लोग लाठियां और सरिया लेकर पहुंचे। सभी लोगों ने क्रेशर पर काम कर रहे लोगों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया जब उनको मना किया गया तो सभी ने मिलकर लाठियों और स्त्रियों के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसके बाद कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं। रिपोर्ट देने वाले विनोद कुमार ने बताया कि इन लोगों के साथ कुछ महिलाएं भी साथ में आई थी और कृषि पर काम कर रहे अकाउंटेंट ओमप्रकाश और श्रीराम शर्मा पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur