Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 53 वर्षों बाद जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र

53 वर्षों बाद जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र

प्रशासन गॉंवों के संग अभियान में मिला लाभ

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] प्रशासन गॉंवों के संग अभियान में गुरुवार को ग्राम पंचायत सिहोड़ी में आयोजित कैम्प का दूसरे दिन राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ तो प्रशासन द्वारा जनता को दिया जा रहा है।साथ ही ऐसे काम भी हो रहे है जिनको करवाने के लिए लोग वर्षों से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे।ऐसे ही एक काम को करवाने के लिए गुरुवार को 75 वर्षीय शिवराम भंवरिया कैम्प में पहुँचे।उनकी दादी गौरा देवी का देहांत 53 वर्ष पहले हो चुका था लेकिन विभिन्न कारणों की वजह से उनका मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना हुआ था।वे वर्षों से इसके लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर काट चुके थे लेकिन उनका काम नहीं हो पा रहा था।जब उन्हें पता चला कि कैम्प का आयोजन ग्राम पंचायत सिहोड़ी में हो रहा है तो वे इतनी उम्र होने के बावजूद कैम्प में पहुँचे और अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत करवाया।अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही कर सम्बन्धित विभाग को उनकी दादी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करके देने का आदेश सम्बन्धित को दिया।इस प्रकार 53 वर्षों पश्चात शिवराम भंवरिया को अपनी दादी का मृत्यु प्रमाण पत्र पाकर आँखों मे खुशी के आंसू आ गए और उन्होंने प्रशासन व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur