Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दीपक शर्मा बने विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष

दीपक शर्मा बने विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] युवा व्यवसाई दीपक शर्मा को विप्र फाउंडेशन महाराष्ट्र जोन-12 में भिवंडी चेप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता , संगठन को सशक्त बनाने व सक्रिय करने में अहम भूमिका निभाने के लिए दीपक की नियुक्ति विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय परिषद की आयोजित बैठक में संगठन के जोनल अध्यक्ष व महासचिव की अनुशंसा पर की गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक मूल रूप से बलारां लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले हैं तथा महाराष्ट्र में निवास करते हुए वहां अपना कारोबार करते हैं। दीपक भाजपा नेता अमित शर्मा के सुपुत्र है तथा महाराष्ट्र में व्यवसायिक संगठनों सहित सार्वजनिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur