Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / चोरी की वारदात में कार्रवाई की मांग को लेकर पीसीसी चीफ से मिला प्रतिनिधिमंडल

चोरी की वारदात में कार्रवाई की मांग को लेकर पीसीसी चीफ से मिला प्रतिनिधिमंडल

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] कुमास जाटान स्थित मालियों की ढाणी में धन्नाराम माली के घर पर 30 अगस्त को चोरी का खुलासा करने व लाखों रुपए के माल सामान की हुई चोरी की बरामदगी करवाने की मांग को लेकर प्रतिनिधी मंडल ने रविवार को पीसीसी चीफ लक्षमनगढ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा से मानासी में मिला तथा ज्ञापन देकर पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने की मांग की। डोटासरा ने मौके पर ही पुलिस को त्वरित कार्रवाई कर चोरी की वारदात का खुलासा कर चोरी हुए माल सामान को बरामद करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रामावतार सिंगोदिया, भंवरलाल,सज्जन कुमार बबेरवाल, ताराचंद सांखला ,झाबरमल सिंगोदिया, विनोद कुमार गौड, मनोज राकसिया ताराचंद सैनी, रामनारायण, विनोद सेठों की कोठी, सोहनलाल मावलियो की ढाणी, फुलचंद, प्रमोद, सुरेन्द्र, रामकुमार मनोज धाभाईयो की ढाणी बाबूलाल गौड़, महावीर जाजम आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur