Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नहरी पानी की गुणवत्ता की जांच की मांग, उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

नहरी पानी की गुणवत्ता की जांच की मांग, उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] वरिष्ठ पार्षद राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य पवन बूटोलिया ने सोमवार को लक्षमनगढ उपखंड अधिकारी से मुलाकात की तथा लक्षमनगढ में सप्लाई हो रहे नहरी पानी की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में बूटोलिया ने लिखा कि नगर के नागरिकों को आशंका है कि शहर में पेट रोग,पिलियो आदि हो रहें हैं उसमें सप्लाई हो रहे नहरी पानी कारण माना जा रहा है। ऐसे में नहरी पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। ज्ञापन में बताया कि नगर रही भ्रांति को दूर करवा कर जांच रिपोर्ट प्रसारित करने की आवश्यकता जताते हुए लिखा कि जांच से भ्रांति दूर होगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सत्यनारायण सैनी भी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur