Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मतदान दलों की रवानगी का कार्यक्रम जारी

मतदान दलों की रवानगी का कार्यक्रम जारी

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी ने विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारी और मतदान दलों के तृतीय प्रशिक्षण और रवानगी का कार्यक्रम जारी कर दिया है | तृतीय प्रशिक्षण 24 अक्टूबर 2023 को श्री कल्याण कन्या महाविद्यालय सिल्वर जुबली रोड सीकर और राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सांवली रोड सीकर में दो पारियों में दिया जाएगा | प्रथम पारी का प्रशिक्षण प्रातः 7:30 बजे से 10:00 बजे तक और द्वितीय पारी का प्रशिक्षण दोपहर 10:30 से 1:00 बजे तक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के निर्देशन में गठित टीम के द्वारा दिया जाएगा |

मतदान दलों की रवानगी और संग्रहण स्थलों के लिए विधानसभा क्षेत्रवार स्थान चिन्हित किए गए हैं | विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना 38, श्रीमाधोपुर 39, फतेहपुर 32, खंडेला 37 के मतदान दलों की रवानगी श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय सिल्वर जुबली रोड सीकर से की जाएगी, साथ ही विधानसभा क्षेत्र दातारामगढ़ 36, लक्ष्मणगढ़ 33, सीकर 35, धोद 34 के मतदान दलों की रवानगी राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सांवली रोड सीकर से की जाएगी

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur