सीकर, ग्राम पंचायत टटेरा में बुधवार को लोगों का हुजूम उमड़ रहा था। इसका कारण प्रशासन गांवों के संग अभियान था । लोग अपना—अपना काम करवाने में व्यस्त थे। उसी भीड़ का हिस्सा थी लता कुमारी जिसके पति श्रवण कुमार की मृत्यु हो गई थी। लता कुमारी बेसहारा होने के कारण परेशान थी। उसने अपनी परेशानी शिविर प्रभारी श्रीमाधोपुर उपखण्ड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ को बताई। शिविर प्रभारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आवेदन भरवाकर तुरंत ही उसकी पेंशन स्वीकृत कर दी तथा पालनहार योजना का लाभ भी उसको दिया गया। इस प्रकार एक बेसहारा को इस अभियान के द्वारा सहारा मिला। लता कुमारी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हुई अपने घर की और प्रस्थान कर गई।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बेसहारा लता को अभियान में मिला सरकार का सहारा
बेसहारा लता को अभियान में मिला सरकार का सहारा




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।