Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / देवनारायण महाराज की कलश यात्रा निकाली

,

देवनारायण महाराज की कलश यात्रा निकाली

हीरवास ग्राम में

सीकर,[नरेश कुमावत] जिले के दांतारामगढ़ के कस्बे के हीरवास ग्राम में श्री देवनारायण भगवान के मंदिर को पुनः निर्माण समस्त ग्रामवासियो व समस्त भक्त जनों के सहयोग से करवाया गया। आज मंगलवार को विशाल कलश यात्रा पूरे रीति रिवाज के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में 250 महिलाएं शामिल थी व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम कल बुधवार सवा ग्यारह बजे विधि विधान के साथ देवनारायण महाराज की मूर्ति स्थापना की जाएगी व पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। रात्रि में प्रसिद्ध कलाकार प्रकाश चंद गुर्जर एंड पार्टी द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur