सीकर, नटखट मंडल द्वारा 10वी निशान पदयात्रा के दौरान आज विशाल भजन संध्या का आयोजन राधारमणम वंदे मातरम चौक राधाकिशनपुरा में स्थित विनोद पटवारी के निवास पर किया गया।मंडल समिति सदस्य बाबूलाल अग्रवाल व गौरी शंकर मित्तल ने बताया रात्रि में दिव्य ज्योति व प्रभु श्री श्याम के अलौकिक श्रृंगार के साथ भजन संध्या का शुभारंभ हुआ।समिति सदस्य गोवर्धन अग्रवाल व संजय अग्रवाल ने बताया हर वर्ष फागुन माह में श्याम बाबा के वार्षिक लक्खी मेले के तहत मंडल की ओर से हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है।यह 10 वा महोत्सव अनेक नवाचारों के साथ आयोजित किया गया।समिति सदस्य कमल पटवारी,सज्जन अग्रवाल ने बताया इस अलौकिक भजन संध्या में भजन गायक अमित खंडेलवाल,दीपक सोनी व प्रदीप शुक्ला द्वारा मनमोहक भजनों की फागुन की धमाल…. घुंघटियो आडे आग्यो रे…. सेठानी खाटू में चाली… लगा दे मोर छड़ी का झाड़ा…. प्रस्तुति से बाबा श्याम के दरबार में सभी भक्तजन झूम उठे।समिति सदस्य नवरंग अग्रवाल,संतोष पटवारी ने बताया परिवार की पटवारी महिला मंडल द्वारा बाबा श्याम का आलौकिक दरबार सजाया गया।श्याम बाबा का अलौकिक शीश श्रृंगार अमित खंडेलवाल द्वारा किया गया।नटखट श्याम मंडल समिति के सदस्य कैलाश पटवारी,ओमप्रकाश पटवारी,एल.बी.अग्रवाल,अमित चिरानिया,सुभाष पटवारी,जितेंद्र खेतान,विष्णु अग्रवाल,रामलखन गुप्ता,शुभम अग्रवाल,राहुल गर्ग ने विशाल भजन संध्या में आमंत्रित भजन गायकों का सम्मान व स्वागत किया गया।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नटखट श्याम मंडल द्वारा विशाल भजन संध्या मे झूमे भक्त
नटखट श्याम मंडल द्वारा विशाल भजन संध्या मे झूमे भक्त



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

