Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मांगो को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

मांगो को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

नायब तहसीलदार ने धरना स्थल पर पहुँचकर कर्मचारियों की समस्याओं को सुना

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] अजीतगढ़ पंचायत समिति मुख्यालय पर अजीतगढ ब्लॉक के समस्त विभागो के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में दो घण्टे का क्रमिक धरना गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौपा था। गुरुवार को धरना स्थल पर पहुंच कर नायब तहसीलदार ने सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उच्चाधिकारियों तक ज्ञापन में की गई मांगो को मुख्यमंत्री तक पहुंचा देने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर प.स. से रामानुज शर्मा, जगदेव, शिक्षा विभाग से निर्मल सिंह, महावीर छिपा, सुशील शर्मा, लालचंद, राजेश मीणा, पवन कुमार शर्मा, अजय भट्ट, रमेश कुमावत, अशोक यादव, कमल कांत वर्मा, सुरेन्द्र कुमावत, राजीव वर्मा, राजेन्द्र शिखवाल सहित अनेक मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur