Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला प्रशासन ने की अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ दांतारामगढ़ में कार्यवाही

जिला प्रशासन ने की अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ दांतारामगढ़ में कार्यवाही

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर को जब्त कर एक लाख 49 हजार रूपये का जुर्माना लगाया

सीकर, जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी के निर्देश पर अवैध खनन व निर्गमन पर खान, पुलिस, राजस्व एवं परिवहन विभाग की संयुक्त अभियान में सोमवार को दांतारामगढ़ की झाडली तलाई में अवैध खनन कर बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रोली को जब्त किया गया। सहायक खनिज अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान अवैध खनन कर बजरी परिवहन करते हुए एक टैªक्ट को जब्त कर पुलिस थाना दांतारामगढ़ की सुपुर्दगी में दिया गया तथा 1 लाख 49 हजार रूपये जुर्माना लगाया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur