Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने शांतिपूर्ण मतगणना के लिए जताया आभार

,

जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने शांतिपूर्ण मतगणना के लिए जताया आभार

सीकर, विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतगणना समाप्ति के बाद रविवार को जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी एवं जिला पुलिस अधीक्षक परिस देसमुख ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं जिले की आम जनता व मतदाताओं तथा चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था एवं शान्ति बनाए रखने तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में जिलेवासियों ने जो सहयोग प्रशासन को किया उसके लिए वे सभी का आभार ज्ञापित करते है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों का भी आभार व्यक्त किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur