Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर ने समस्त विभागों में राजभाषा के पूर्ण प्रयोग को सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

जिला कलेक्टर ने समस्त विभागों में राजभाषा के पूर्ण प्रयोग को सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

सीकर, जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उपखण्ड अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजभाषा हिन्दी में समस्त राजकाज करने के शासन के निर्णय की पालना के संबंध में समय-समय पर राज्यादेश जारी हुए है। हिन्दी में कार्य करने के लिए सुविधा एवं सहायता उपलब्ध करवाने के लिये भाषा एवं पुस्तकालय विभाग नियमित रूप से सन्दर्भ साहित्य और प्रचार सामग्री भी विभागो को भेजता रहा है। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा उनके अधीनस्थ कार्यालयों में सही ढंग से हिन्दी के प्रयोग से संबंधित निर्देशों की पूर्ण अनुपालना अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा नहीं हो पा रही है। जिला कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि समस्त विभागो के अधीनस्थ कार्यालयों में सभी प्रकार के पत्र-व्यवहार राज भाषा हिन्दी में करवाना सुनिश्चित करावें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur