Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर ने अप्रेल 2023 में रात्रि चौपाल कार्यक्रमों का किया निर्धारण

जिला कलेक्टर ने अप्रेल 2023 में रात्रि चौपाल कार्यक्रमों का किया निर्धारण

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर अप्रेल माह में होनी वाली रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रमों का निर्धारण कर दिया है। उन्होंने बताया कि 04 अप्रेल को नीमकाथाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत माण्डोली, 11 अप्रेल को अजीतगढ़ की ग्राम पंचायत झाडली, 18 अप्रेल को खण्डेला की ग्राम पंचायत मालाकाली तथा 28 अप्रेल को पिपराली की ग्राम पंचायत धर्मशाला में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चौपाल प्रभारी सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी होंगे तथा तहसीलदार सहायक प्रभारी होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur