Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर ने किया हर्ष पर्वत का निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने किया हर्ष पर्वत का निरीक्षण

हर्ष पर्वत पर कचरा निस्तारण के लिए वन विभाग के द्वारा कचरा पात्र रखे जाने के निर्देश दिए

सीकर, जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने हर्ष पर्वत स्थल का निरीक्षण कर वन विभाग को साफ-सफाई व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने रविवार को हर्ष पर्वत का दौरा कर महादेव मंदिर के दर्शन किए l वन्य जीव बंदरों की सुरक्षा व्यवस्था उनके खाने की व्यवस्था करने में आमजन का सहयोग लेने के लिए निर्देश दिएl

जिला कलेक्टर ने वन विभाग के रेंजर को निर्देश दिए कि हर्ष पर्वत पर जाने वाली सड़क के दोनों और पेड़-पौधे लगवाए जाए जिससे पर्यावरण संरक्षण होने के साथ ही पैदल यात्रियों को छाया की सुविधा भी मिल सकेगीl उन्होंने हर्ष पर्वत पर कचरा निस्तारण के लिए वन विभाग के द्वारा कचरा पात्र रखे जाने के निर्देश दिए l उन्होंने यात्रियों के लिए पार्किंग व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर इसे मूर्त रूप देने के लिए निर्देशित किया l

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur