Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर ने इण्डोर स्टेडियम, निर्माणाधीन आडिटोरियम, वाकिंग ट्रेक, साइंस पार्क का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने इण्डोर स्टेडियम, निर्माणाधीन आडिटोरियम, वाकिंग ट्रेक, साइंस पार्क का किया निरीक्षण

निर्माण कार्यो का समय—समय पर जांच करने के दिये निर्देश

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने शुक्रवार को सीकर शहर में जिला खेल स्टेडियम में निर्माणाधीन इण्डोर स्टेडियम मल्टीपरपज कार्य,निर्माणाधीन आडिटोरियम, स्मृति वन में वाकिंग ट्रेक, न्यायालय भवन निर्माण, तोदी नगर में साइंस पार्क सहित अन्य विकास कार्यो का निरीक्षण कर नगर परिषद के आयुक्त, अधिशाषी अभियंता को आवश्यक दिशा—निर्देश दिये।

जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने नगरपरिषद अधिकारियों को खेल स्टेडियम में इण्डोर स्टेडियम निर्माण कार्य में घटिया सामग्री मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि निर्माण कार्यो में गुणवता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी निर्माण कार्यो की समय—समय पर जांच करें जिससे कार्यो में पारदर्शिता बनी रहेगी। उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा यातायात दुर्घटनाओं से बचाव व जागरूकता के लिए बनाये जा रहे ट्रेक निर्माण कार्य का जायजा लेकर समयबद्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान नगरपरिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, खेल अधिकारी अशोक कुमार, उपवन संरक्षक विरेन्द्र सिंह, अधिशाषी अभियंता विरेन्द्र जैन, कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार, वाजिद अहमद सहित संबंधित विभागीय अधिकारी साथ रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur