दांतारामगढ़, [ प्रदीप सैनी ] जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने गुरूवार को दांतारामगढ़ उपखण्ड के पीएचसी रामगढ़ व सीएचसी दांता का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने सीएचसी दांता में ऑपरेशन थियेटर का निर्माण कार्य पूरा करवाने, उपलब्ध संसाधनों, गायनोलोजिस्ट अस्पताल में उपलब्ध है तो ऑपरेशन थियेटर को शुरू करवाने तथा संस्थागत प्रसव को बढावा देने तथा सिजेरियन ऑपरेशन अस्पताल में ही शुरू करवाने के निर्देश ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों के पदों, साफ-सफाई रखने, दवाईयों की उपलब्धता, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में वंचित लोगों का पंजीकरण करवाने के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान दांतारामगढ़ उपखण्ड़ अधिकारी प्रतिभा वर्मा, तहसीलदार विपुल चौधरी, बीसीएमएचओ डॉ. अश्विनी स्वामी सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर ने पीएचसी रामगढ़ व सीएचसी दांता का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर ने पीएचसी रामगढ़ व सीएचसी दांता का किया निरीक्षण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।