Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर ने पीएचसी रामगढ़ व सीएचसी दांता ​का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने पीएचसी रामगढ़ व सीएचसी दांता ​का किया निरीक्षण

दांतारामगढ़, [ प्रदीप सैनी ] जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने गुरूवार को दांतारामगढ़ उपखण्ड के पीएचसी रामगढ़ व सीएचसी दांता ​का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने सीएचसी दांता में ऑपरेशन थियेटर का निर्माण कार्य पूरा करवाने, उपलब्ध संसाधनों, गायनोलोजिस्ट अस्पताल में उपलब्ध है तो ऑपरेशन थियेटर को शुरू करवाने तथा संस्थागत प्रसव को बढावा देने तथा सिजेरियन ऑपरेशन अस्पताल में ही शुरू करवाने के निर्देश ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों के पदों, साफ-सफाई रखने, दवाईयों की उपलब्धता, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में वंचित लोगों का पंजीकरण करवाने के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान दांतारामगढ़ उपखण्ड़ अधिकारी प्रतिभा वर्मा, तहसीलदार विपुल चौधरी, बीसीएमएचओ डॉ. अश्विनी स्वामी सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur