Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर ने सालासर रोड़ पर निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने सालासर रोड़ पर निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण

कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिये निर्देश

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने मंगलवार को सालासर रोड़ पर गंदे पानी की निकासी के लिए बनाये जा रहे नाले, नानी बीड़ में पक्षी विहार के लिए बनाये जा रहे नेचर पार्क, नेहरू पार्क के नवीनीकरण व सौंदर्यकरण कार्यों,नगर परिषद के नानी बीड़ व जयपुर रोड़ पर निर्माणाधीन 2 व 5 एम.एल.डी निर्माण कार्यों,नानी बाईपास पर कचरे से खाद बनाने वाले एम.आर.एफ प्लांट का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिये कि नानी बीड़ में जाने वाले गंदे पानी को फिल्टर कर छोड़ा जाये तथा 2 एम.एल.डी के पानी को सिंचाई के काम में लेने के लिए किसानों को मांग के आधार पर दिया जाये। उन्होंने नेहरू पार्क के नवीनीकरण कार्य में निर्माण कार्य में ली जा रही निर्माण सामग्री का गहनता से निरीक्षण कर घटिया सामग्री काम में लिये जाने पर गहरी नराजगी व्यक्त करते हुए दूसरी सामग्री काम में लेने के निर्देश दिये। उन्होंने नेहरू पार्क का निर्माण कार्य तथा 5 एम.एल.डी का कार्य 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने की हिदायत दी। जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने जयपुर रोड़ पर शहर में पानी निकासी के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा नानी बीड़ में एस.टी.पी की गहराई बढ़ाने तथा उसके चारों और पानी सोखने वाले पौधे लगाने, साफ—सफाई रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर पारिषद आयुक्त शशीकांत शर्मा, सहायक अभियन्ता प्रवीण कुमार, रैंजर भीम सिंह यादव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur