Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर ने शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण

सीकर, जिला कलेक्टर कमर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने गुरुवार को नवलगढ़ रोड, रेलवे ट्रैक, बजाज रोड, जयपुर रोड सहित जल भराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने गुरुवार को भारी बारिश के मध्यनजर शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीकर एसडीएम जय कौशिक एवं नगर परिषद कमिश्नर शशिकांत शर्मा को निर्देशित किया कि जल भराव वाले क्षेत्रों से पानी निकासी सुचारू रूप से जारी रखें। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम को 24 घंटे चालू रखा जाए। इस दौरान एडीएम सिटी हेमराज परिडवाल, नगर परिषद कमिश्नर शशिकांत शर्मा, सीकर एसडीएम जय कौशिक, एपीआरओ राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur