Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने किया जिला कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने किया जिला कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

सीकर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 8 बजे जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रणजीत सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर हेमराज परिडवाल, प्रशासनिक सुधार विभाग सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा, सीकर उपखण्ड अधिकारी सीकर जय कोशिक, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल, सहायक कलेक्टर मुख्यालय मुनेश कुमारी, जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, श्रीनिवास जाखड, साहित्यकार महावीर पुरोहित, अतिरिक्त निजी सहायक सर्वेश माथुर, समाज सेवी विनोद नायक सहित जिला स्तरीय अधिकारी, अन्य कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। जिला कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वाधीनता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur