Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर ने लोसल में किया रात्रि विश्राम

जिला कलेक्टर ने लोसल में किया रात्रि विश्राम

जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने लोसल का दौरा कर सुनी जन समस्याएं

सीकर, जिला कलेक्टर कमल उल जमान चौधरी ने शनिवार को लोसल का दौरा कर आमजन की समस्याएं सुनी l इस दौरान उन्होंने वार्डो में पेयजल आपूर्ति समस्या के बारे में लोगों से जानकारी ली l जिला कलेक्टर ने समस्याओं को लेकर जलदाय विभाग को दिए आवश्यक दिशा—निर्देश l इस दौरान दांतारामगढ़ एसडीएम गोविंद सिंह भींचर ने लोगों के घरों में जाकर पानी की समस्या को देखा l जिला कलेक्टर को एक बुजुर्ग ने बाजार में साफ—सफाई को लेकर झूठी शिकायत की तो कलेक्टर ने लोगों से कहा हर समस्या प्रशासन पर नहीं थोपे समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन का सहयोग करे l इस दौरान धोद एसडीएम कुणाल राहड, विद्युत, पेयजल से जुड़े संबंधित अधिकारी साथ रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur