Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर ने शेखावाटी महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

जिला कलेक्टर ने शेखावाटी महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

लक्ष्मणगढ़ कस्बें की सड़कों का पेचवर्क जल्द करवाने के दिए अधिकारियों को निर्देश

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बुधवार को लक्ष्मणगढ़ के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 10 से 12 मार्च तक आयोजित किए जा रहे शेखावाटी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया तथा महोत्सव के बेहतर आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान उन्होंने लक्ष्मणगढ़ कस्बें की सड़कों का जायजा लिया तथा नगरपालिका व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कस्बें की सड़को का पेचवर्क का कार्य जल्द ही पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार, उपखण्ड़ अधिकारी लक्ष्मणगढ़ राजेश मीणा, सहायक निदेशक पर्यटन अनू शर्मा, सीबीईओं रामनिवास शर्मा सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur