Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर ने खाटूश्यामजी की व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

जिला कलेक्टर ने खाटूश्यामजी की व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

मेला मार्ग का किया निरीक्षण,बसंत पंचमी पर वार्षिक लक्खी मेले जैसी व्यवस्था होगी

सीकर, जिले के खाटूश्यामजी में आगामी बाबा श्याम के वार्षिक मेले में देश विदेश से आने वाले लाखों श्याम भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन कराने के साथ ही मेले के सफल संचालन को लेकर जिला कलेक्टर कमर  उल जमान चौधरी बुधवार को खाटूश्यामजी पहुंचे तथा मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में सभी विभागों से सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया तथा पूर्व मेले के दौरान रही कमियों को कैसे दूर किया जा सकता है,इसकों संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि फाल्गुन मेले से पूर्व तैयारियों के मद्देनजर बसंत पंचमी पर श्रृदालुओं को फाल्गुन मेले की तरह ही मेला मार्ग से दर्शन करवायें जायेंगे जिससे व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके। बैठक में रींगस रोड़ पर हेलीपैड को अन्यत्र बनाने के लिए जगह चिंहित करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा वीआईपी के लिए दांता रोड़ पर पार्किंग करने का सुझाव आया। सभी विभागों से फीडबैक के पश्चात डीएम मेला मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे तो कलेक्टर ने अधिकारियो से पूछा कि जब इतने लोगों के प्रवेश के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है तो इनके निकास की सही व्यवस्थाएं करने के संबंध में उचित व्यवस्था की जाए।  जिला कलेक्टर के  निरीक्षण के दौरानई रिक्शा, अस्थाई अतिक्रमण की समस्या भी नजर आई।जिला कलेक्टर ने नगर पालिका अधीशाषी अधिकारी अरूण शर्मा को मेला मार्ग में बिना अनुमति चल रहे निर्माण कार्यों को रोकने के लिए नोटिस जारी करने, हाथ ठेले,रेहड़ी,थड़ी हटाने की पुख्ता कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिला कलेक्टर मंदिर कमेटी कार्यालय पहुंचे जहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान से मंदिर व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष चौहान ने जिला कलेक्टर को बताया कि खाटूश्यामजी में वर्ष भर ही श्रृदालुओं का आना—जाना लगा रहता है। उन्होंने सुझाव दिया कि खाटूश्यामजी में  मंदिर कमेटी व जिला प्रशासन के समन्वय से 365 दिन दर्शनों की सुचारू व्यवस्था हो। साथ ही कमेटी अध्यक्ष चौहान ने कहा कि नगरपालिका मुख्य बाजार में ज़मीन उपलब्ध कराती हैं तो भक्तों की शौचालय की समस्या हल हो जायेगी।
जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने निकास मार्ग को मजबूत करने पर जोर दिया।
व्यापार मण्डल की ली बैठक – जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने निरीक्षण के पश्चात मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में व्यापार मण्डल की बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि व्यापारी प्रशासन का सहयोग करेंगे तो व्यापारियों की समस्या का उचित समाधान किया जाएगा। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेश हरनाथका ने मुख्य बाजार में गार्ड लगाने की मांग की।जिस पर कलेक्टर ने 9 होमगार्ड्स लगाने की बात कही। इसके साथ ही हाथ ठेले, राधे-राधे छापने वाले, भिखारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडिशनल एसपी रामचंद्र मुंड, उपखण्ड अधिकारी दांतारामगढ़ गोविन्द सिंह भींचर, डीवाईएसपी महावीर सिंह, थानाधिकारी हेमराज मीणा,ईओ अरूण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चंदेलिया,जुगन सिंह, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता अल्का मील सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur