सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने मंगलवार को शहर के जगमालपुरा रोड़, नवलगढ़ रोड़, पिपराली रोड़,पिपराली सर्किल, झुंझुनू बाईपास बगीया होटल,गोकुलपुरा तिराहा, बसडीपों के पास स्थित एसटीपी सहित शहर में चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों, शहर के सौंदर्यकरण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा—निर्देश दिए। जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने जगमालपुरा रोड़ से आगे नवलगढ़ रोड़ की पानी निकासी का कार्य तथा पिपराली रोड़ पर चल रहें फुटपाथ निर्माण का कार्य 30 जून तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये ताकि कोचिंग में आने—जाने वाले छात्रों व राहगीरों को सुविधा मिल सके। उन्होंने पिपराली सर्किल,गोकुलपुरा तिराहा पर नगर विकास न्यास द्वारा शहर के सौंदर्यकरण के लिए करवाये जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर अबतक की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने बसडीपों के पीछे स्थित एसटीपी का निरीक्षण कर बरसात के दौरान पौधे लगाने के निर्देश दिये जिससे लोगों में पौधे लगाने के प्रति जागरूकता होगी और पर्यावरण भी संरक्षित होगा। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा,यूआईटी सचिव राजपाल यादव, अधीशाषी अभियन्ता यूआईटी, आरएसएलडीसी, अधीशाषी अभियन्ता नगर परिषद रविन्द्र जैन, सहायक अभियन्ता प्रवीण कुमार, वाजिद चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहें।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर ने किया शहर का दौरा
जिला कलेक्टर ने किया शहर का दौरा




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।