Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर प्रशिक्षण के संबंध में 13 मार्च को लेंगे बैठक

जिला कलेक्टर प्रशिक्षण के संबंध में 13 मार्च को लेंगे बैठक

जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर 25 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित होगा

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि शान्ति एवं अंहिसा विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के द्वारा सीकर में जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर 25 मार्च 2023 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत, नगर परिषद, नगर पालिका के प्रत्यके वार्ड से 2—2 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के संबंध में बैठक जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में 13 मार्च 2023 को सायं 4:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur