Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर एक मार्च को मण्डावरा में करेंगे रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई

जिला कलेक्टर एक मार्च को मण्डावरा में करेंगे रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई

सीकर, जिला कलेक्टर कमर चौधरी एक मार्च 2024 शुक्रवार को धोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मण्डावरा में रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई करेंगे। रात्रि चौपाल प्रभारी संबंधित उपखण्ड अधिकारी होंगे तथा तहसीलदार सहायक प्रभारी होंगे। रात्रि चौपाल में राजस्व, महिला एवं बाल विकास , रसद , ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी , अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि तथा पशुपालन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने विभागों में संचालित समस्त योजनाओं की सूचना साथ लेकर उपस्थित रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur